चण्डीगढ़। नए साल के अवसर पर सरकारी स्कूल के बच्चों को मिला एक खास उपहार। शिक्षा विभाग द्वारा मिलेंगे सरकारी स्कूलों को 137 टीजीटी अध्यापक। यूटी शिक्षा विभाग के पास पंजाब और हरियाणा से 137 टीजीटी के शिक्षकों की सूची आ गई है। जनवरी में शिक्षा विभाग द्वारा इन अध्यापकों की स्कूलों के लिए नियुक्ति की जाएगी।

Read More: ट्राईसिटी ने किया नए साल का स्वागत नई उमंग के साथ
शहर के लगभग सभी स्कूलों में शिक्षकों की काफी कमी चल रही है। जिस कारण शिक्षा विभाग भी काफी परेशान था। शिक्षा विभाग द्वारा इसके लिए पंजाब व हरियाणा को तीन बार पत्र भी लिखा था।
एज्यूकेशन डायरेक्टर रूबिंदरजीत सिंह बराड़ का कहना है कि डेपुटेशन के लिए टीजीटी शिक्षकों की सूची आ चुकी है। जिसके बाद जनवरी तक शिक्षकों की ज्वॉइनिंग हो जाएगी।
