Home » Others » दिन-दिहाड़े बुजुर्ग महिला को बंधक बना लूटा

दिन-दिहाड़े बुजुर्ग महिला को बंधक बना लूटा

सेक्टर-37 चंडीगढ़ से दिन-दिहाड़े बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर लूटने का मामला सामने आया है। घटना के समय बजुर्ग महिला घर पर अकेली थी और लूटेरों ने इसी बात का फ़ायदा उठाया। लुटेरें बुजुर्ग महिला से सोने की चैन और कान की बलिया लेकर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने बजुर्ग महिला का मेडिकल कराया और मामले की जांच कर रही हैं।
कैसे कि लूट
58 वर्षीय बुजुर्ग महिला कमलेश ने बताया कि दोपहर को 2 लोग किराये पर मकान लेने के बहाने घर पर आये। जैसे ही महिला दोनों को कमरा दिखाने ऊपर लेकर गयी तभी दोनों ने महिला को बंधक बना लिया और उसकी सोने की चेन और कानो कि बालियाँ लेकर फ़रार हो गये। बुजुर्ग महिला के शोर मचाने पर दोनों मौके से फरार हो गए जिसे आसपास के लोग इक्कठा हो गए और पुलिस को सुचना दी। महिला ने बताया की लूटने वाले में एक महिला और एक सरदार था। महिला ने अपने ही घर # 3562, सेक्टर 37 में टूलेट का बोर्ड लगा रखा है जिस बहाने से आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया।