Home » Others » चंडगीढ़ को स्मार्टसिटी बनाने को भौतिक और वित्तीय ढांचा ज़रूरी: अनुराग अग्रवाल

चंडगीढ़ को स्मार्टसिटी बनाने को भौतिक और वित्तीय ढांचा ज़रूरी: अनुराग अग्रवाल

<p style=”text-align: justify; “><span style=”font-weight: bold;”>चंडीगढ़।</span> चंडीगढ़ प्रशासन के गृहसचिव अनुराग अग्रवाल ने कहा सीआईआई एक्सकान 2015 चंडीगढ़ को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए देगा सोल्यूशन-एक्सपर्ट चंडगीढ़ को स्मार्टसिटी बनाने के लिए एक शानदार और मजबूत भौतिक और वित्तीय ढांचे की आवश्यकता है। चंडीगढ़ को स्मार्टसिटी का स्टेटस दिलाने के लिए यह एक की पिलर है। यह कहना है चंडीगढ़ प्रशासन के गृहसचिव अनुराग अग्रवाल का। चंडीगढ़ के गृहसचिव सीआईआई में आयोजित होने वाले सीआईआई एक्सकान 2015 के रोड शो को संबोधित कर रहे थे। यह कंस्ट्रक्शन और इक्युपमेंट इंडसट्री का तीसरा सबसे बड़ा मेला है। इसका आयोजन सेक्टर-31 स्थित सीआईआई हेडक्वार्टर में किया गया। गृहसचिव ने कहा कि इंडस्ट्री को फिजिकल इंफ्रा प्रोजेक्ट को सपोर्ट करना चाहिए। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ को स्मार्ट सिटी से स्मार्टर सिटी में बदलने के लिए यह जरूरी है कि इंडसट्री को प्रशासन से तालमेल करना चाहिए। जिससे वल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार हो सके। इसको प्रशासन अकेले नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट मार्केट से लिंक होने चाहिए, जो कि कार्मशियल रूप से और लंबे समय तक चलने वाले हों। कई एेसे प्रोजेक्ट हैं जो कि पिछले एक दशक से खराब योजनाओं के कारण सिरे नहीं चढ़ सके हैं। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ को स्मार्टसिटी सिर्फ इसलिए नहीं कहा जाता क्योंकि यहां चौबीस घंटे पानी और बिजली की सप्लाई है और सड़कें बेहतर हैं। यहां एजूकेशन, सेनिटेशन, हेल्थकेयर, मजबूत ट्रांसपोर्ट सिस्टम, इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम, वेस्ट डिस्पोजल सिस्टम भी हैं। उन्होंने कहा कि आईटी और आईटीईएस इंफ्रास्ट्रक्चर से सिटी को लाभ मिल सकता है। हम सीआईआई एक्सकान में एक टीम भेजें जो कि यहां की बेस्ट प्रेक्टिस को अपना सके। सीआईआई एक्सकान स्टीयरिंग कमेटी के सदस्य रमन अग्रवाल ने कहा कि चंडीगढ़ को स्मार्टसिटी में शामिल किया गया है। इसका यूनीक कैरेक्टर और इसके ओपन हैंड के साथ यहां हैरिटेज भी है। चंडीगढ़ को स्मार्टसिटी इसलिए कहा जाता है क्योंकि यहां कई सुविधाएं हैं। 25 से 29 नवंबर तक होने वाले सीआईआई एक्सकान में पानी, बिल्डिंग, पावर और सीवरेज के एडवांस कंस्ट्रक्शन भी मिलेंगे। चंडीगढ़ रीजन से प्रतिवर्ष एक्सकान में काफी विजिटर्स भाग लेते हैं। उन्होंने बताया कि यह रोड शो 2, 20,000 स्क्वैयर मीटर में होगा। इसमें आठ सौ एक्जिबिटर्स आएँगे। इस दौरान सौ से ज्यादा नए प्रोडक्ट लांच किए जाएंगे। इसमें कई विदेशी कंपनियां आएंगेी। सीआईआई नार्दर्न रीजन के रीजनल डायरेक्टर पिकेंदर पाल सिंह ने कहा कि सीआईआई एक्सकान का उद्देश्य पूरी इंडस्ट्री को नया इंफ्रास्ट्रक्चर देने की है। यह इंडस्ट्री को नए विकल्प देगा। यहांइक्युपमेंट को लाइव डिमास्ट्रेशन किया जाएगा। एक्सकान में प्रतिवर्ष पचास हजार विजिटर्स पूरे देश और विदेश से आते हैं। यह इवेंट इंफ्रास्ट्रक्चर को नई दिशा देगा।<br></p>