Home » Videos » परेड ग्राउंड से सटी सभी पार्किंग अनाज मंडी में तब्दील

परेड ग्राउंड से सटी सभी पार्किंग अनाज मंडी में तब्दील

जीरी की फसल की झराई व सुखाने का काम बड़े स्तर पर अनाज मंडी की जगह परेड ग्राउंड सेक्टर-5 पंचकूला से सटी सभी पार्किंग में जोरो शोरो से किया जा रहा है। जिसके कारन जीरी से उडऩे वाली धूल का गुबार, दुकानों और सेक्टरों में फैल रहा है। इस से न सिर्फ वातावरण प्रदूषित हो रहा है बल्कि धूल से अस्थमा व सांस के मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खास बात यह है कि यहां पर सिविल अस्पताल भी पास में ही है। साथ ही इससे सटे पार्क में हर रोज सैकड़ों लोग ताजी हवा के लिए सैर करने आते हैं। मगर इस प्रदूषित वातावरण के चलते उन्हें भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उधर नगर सुधार सभा के प्रधान ओम प्रकाश गोयल का कहना है कि इतने बड़े स्तर पर जीरी झराई का कार्य चल रहा है फिर भी प्रशासन इससे अनभिज्ञ है, यह बात समझ से परे है। ओम प्रकाश गोयल का कहना है कि इन्हें लोगों के स्वास्थ्य के खिलवाड़ करने का अधिकार किसने दिया? प्रशासन को जल्द से जल्द इसे बंद कराना चाहिए ताकि लोगों की सेहत से खिलवाड़ न हो।