Home » Others » परमिश को गोली मारने वाला सोशल मीडिया पर आया सामने

परमिश को गोली मारने वाला सोशल मीडिया पर आया सामने

मशहूर पंजाबी सिंगर और एक्टर परमीश वर्मा को मोहाली में कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोली मार जख्मी कर दिया था। हमला करने वाले व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर अपना जुर्म कबूल कर लिया है। दिलप्रीत सिंह धाहां ने फेसबुक पर पोस्ट डालकर अपना अपराध कबूलते कहा कि उसने ही परमीश वर्मा को गोली मारी है। दिलप्रीत ने लिखा कि “इस बार बच गया है, अगली बार नहीं बचेगा।” साथ ही दिलप्रीत ने परमीश को सुधरने की सलाह दी है।

बता दे की परमीश वर्मा को अज्ञात व्यक्ति ने शुक्रवार को गोली मार दी थी। उसके बाद परमिश को फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।