Home » Lifestyle » देखिए जिन्दगी के असली हीरो HRX हीरोज विद ऋतिक रोशन

देखिए जिन्दगी के असली हीरो HRX हीरोज विद ऋतिक रोशन

<p style="text-align: justify; "><span style="line-height: 1.42857; font-weight: bold;">पचंकूला:</span><span style="line-height: 1.42857;"> डिस्कवरी चैनल अपनी आगामी सीरीज़ एच.आर.एक्स हीरोज विद ऋतिक रोशन में वास्तविक जि़न्दगी के हीरोज़ के साहस, दृढ़निश्चय और इच्छाशक्ति को सलाम करता है जिन्होंने अपनी सीमाआें और चुनौतियों पर पाई और आज समूची दुनिया के लिए जीती जागती प्रेरणा हैं। नौ खण्डों की इस सीरीज़ को भारत के सुपरस्टार ऋतिक रोशन पेश करेंगे। इसमें समूचे भारत में से कुछ एेसे पुरुष और महिलाआें की जि़न्दगी की वास्तविक कहानियां दिखलायी जाएँगी जिनके पास कुछ भी नहीं था मगर उन्होंने अपने सपनों से मुंह नहीं मोड़ा और आखिरकार हीरो बनकर निकले। उपलबियों की नायाब कहानियों में  आप देखेंगे रू विमान का  निर्माण, राष्ट्रमंडल हैवीवेट प्रतियोगिता को जीतने वाले ,  वि यात उद्यमी , प्रेरक वक्ता , भारत की दृष्टिहीन  क्रिकेट टीम के कप्तान , नामचीन अभिनेता और नर्तक तथा भारत की पहली महिला फायर इंजीनियर की कहानियां। एचआरएक्स हीरोज विद ऋतिक रोशन का आगाज़ 2 नवंबर को होगा और यह डिस्कवरी चैनल पर प्रत्येक सोमवार और मंगलवार को रात नौ बजे प्रसारित होगा। और शनिवार और रविवार को रात 8 बजे इसे पुन: प्रसारित किया जायेगा।</span></p>