Home » Others » सवा करोड़ की हेरोइन के साथ 2 गिरफ्तार

सवा करोड़ की हेरोइन के साथ 2 गिरफ्तार

स्पेशल टॉस्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम गुप्त सूचना के आधार पर वाई.पी.एस. चौक फेज-7 मोहाली के पास नाकाबंदी कर दो नाइजीरियन को 250 ग्राम हेरोइन और 1 लाख 5 हजार रुपए ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार कर लिया। पकड़ी गई हैरोइन की कीमत सवा करोड़ रुपए आंकी जा रही है। गिरफ्तार आरोपियो की पहचान रमा पार्क उत्तम नगर नयी दिल्ली में रहने वाले क्रिस्टोफर ओकेके व चुकवेमेका लगवे के रूप में हुई है जोकि मूल रूप से नाइजीरिया के रहने वाले हैं। दोनों कॉलेज स्टूडेंट्स को नशा सप्लाई करते थे।
2016 में आये थे भारत
पूछताछ के दौरान यह बात पता चली है कि दोनों आरोपी 2016 में भारत आये थे। दोनों वीज़ा ख़तम होने के बावजूद भी वापिस नहि गए और नशे के कारोबार में लग गए। आरोपियों से पूछताछ के दौरान यह बात भी सामने आई है कि दोनों आरोपी दिल्ली से हेराेइन लाकर मोहाली व चंडीगढ़ के कॉलेज स्टूडेंट्स को सप्लाई करते थे।
दोनों के खिलाफ एस.टी.एफ. पुलिस स्टेशन फेज-4 मोहाली में एन.डी.पी.एस. एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया।